मुंबई. शेयर बाजार बुधवार को नुकसान में रहा। सेंसेक्स 229.02 अंक की गिरावट के साथ 40,116.06 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 40,061.23 का निचला और 40,447.17 का उच्च स्तर छुआ था। निफ्टी की क्लोजिंग 73 प्वाइंट नीचे 11,840.45 पर हुई। इंट्रा-डे में 11,823.20 का लो और 11,946.80 का हाई बनाया था। विश्लेषकों के मुताबिक कमजोर विदेशी संकेतों की वजह से भारतीय बाजार में अस्थिरता आई।
सेंसेक्स के 30 में से 25 और निफ्टी के 50 में से 39 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर सभी 11 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा 4.5% लुढ़क गया।
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | गिरावट |
यस बैंक | 5.68% |
गेल | 4.83% |
जी एंटरटेनमेंट | 4.65% |
अदाणी पोर्ट्स | 4.41% |
ग्रासिम | 3.66% |
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर | बढ़त |
ब्रिटानिया | 4.85% |
टीसीएस | 3.71% |
रिलायंस इंडस्ट्रीज | 2.89% |
नेस्ले | 0.81% |
बजाज फिनसर्व | 0.75% |